






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2025। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार राजस्थान की सरहद पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से हजारो की संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार सुबह रवाना हुए है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 142 बसों सहित 1 हजार से ज्यादा वाहनों में पलाना के लिए रवाना हुए है। इन वाहनों की व्यवस्थित रवानगी में क्षेत्र के शहर मंडल में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात से मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मोमासर से मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, बादनु से मंडल अध्यक्ष रामकुमार गोदारा सक्रिय रहे। विधायक सहित क्षेत्र के भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुसाईं, अनिल जोशी, मानमल शर्मा, किशनाराम गोदारा, बृजलाल तावणिया, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सीताराम सुनार भी अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की मोदी सभा मे पहुंच सुनिश्चित करने में जुटे रहे।










