






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन दोनों कार्यक्रमो के लिए कार्यकर्ताओ की विशेष कार्यशाला शुक्रवार को बीकानेर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य वक्ता धोंद विधायक गोवर्धन वर्मा, संगठन प्रभारी ओम सारस्वत रहे व इस दौरान श्रीडूंगरगढ़, खाजुवाला के विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की “हर घर तिरंगा यात्रा” के संयोजक के रूप में भाजपा शहर महामंत्री मदन सोनी एवं सह संयोजक के रूप में पार्षद संतोष बोहरा, विक्रम सिंह शेखावत, ओमसिंह राजपुरोहित एवं महेंद्र राजपूत को मनोनीत करते हुए हर घर तक पहुंचने, तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील करने एवं विभाजन की त्रासदी की याद दिलवाने का जिम्मा दिया गया है।





