






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2023। भाजपा ने विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। जिसमें 15 नामों की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में कोलायत विधानसभा का प्रत्याशी पूनम कंवर को बदल कर उनके पुत्र अंशुमानसिंह भाटी को बनाया गया है। अंशुमानसिंह पूर्व विधायक देवीसिंह भाटी के पौत्र है। इसी प्रकार निकटवर्ती सरदारशहर से पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां को, बेरोजगार युवाओं के नेता उपेन यादव को शाहपूरा से टिकट दिया गया है। 




