May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2021। 40 वार्डों में 61 निर्दलीयों में एक ने भाजपा के पक्ष में अपना पर्चा उठा लिया है और बागियों की मान मनुहार में भाजपा को पहली सफलता मिली है। भाजपा नेताओं के साथ पंचायत समिति सभागार में पहुंच कर वार्ड 31 के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आवेदन करने वाले दानगर ने भाजपा के प्रत्याशी प्रिशु स्वामी के समर्थन में पर्चा उठाते हुए पार्टी विजय का नारा दिया। दानगर ने कहा कि टिकिट मांगना कार्यकर्ता का हक है व पार्टी प्रत्याशी कमल को हमारा समर्थन है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी से गद्दारी नहीं कर सकते है। दानगर को भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, शहर मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवकुमार स्वामी आदि ने भाजपा का दुप्पटा पहनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 31 में दानगर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी प्रिशु स्वामी के समर्थन में पर्चा उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेताओं ने दानगर का पार्टी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी दानगर गुसाईं ने भाजपा प्रत्याशी प्रिशु स्वामी को समर्थन देते हुए विजयी बनाने का आह्वान किया।