May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज दोपहर अचानक आसमान में काली पीली आंधी आई और माहौल को धूल धूसरित कर दिया। आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई और आसमान में बादल छाए हुए है। श्रीडूंगरगढ़, गांव मोमासर, रीड़ी, ऊपनी से कल्याणसर पुराना व सोनियासर, मणकरासर तक पूरे अंचल में आंधी आई। बता देवें आज सुबह सूर्य देव के तेवर तल्ख थे और नागरिकों ने गर्मी महसूस की। आंधी व हल्की बरसात से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिल गयी है। बता देवें आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने भी तेज गरज के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर में छाई आंधी। फोटो जसवंत ज्याणी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मणकरासर में पूनरासर रोड पर भरा पानी, ग्रामीण बुरी तरह से हो रहें है परेशान। फोटो रामधन शर्मा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राहगीरों को जलानी पड़ी वाहनों की लाइटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में उखड़ा पेड़। फोटो विजयपाल गोदारा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अंधड़ उतरा श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर पुराना में तेज आंधी के बाद हुआ करीब चार अंगुल बरसात। (फोटो-रामलाल जाट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर गोदारान में दिन में दो बजे छाया अंधेरा, आई काली आंधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में आई तेज आंधी के साथ बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में तेज आंधी आई तो राहत कैम्प हुआ खाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में आई धूलभरी आंधी। (फोटो- भागीरथ जाट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आसमान छा गई धूल ही धूल।