May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2022। असहाय की सेवा का भाव ही समाज को सुंदर बनाता है, ये कहा आज श्रीडूंगरगढ़ सर्किल ऑफिसर दिनेश कुमार ने। कुमार ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में सेवा परंपरा का जबरदस्त निर्वहन देखने को मिल रहा है जिसके लिए क्षेत्रवासी साधुवाद के पात्र है। कुमार ने ये विचार आज अम्बेडकर बस्ती में लोक समता समिति द्वारा वितरित किए जा रहें कंबल वितरण कार्यक्रम में कहे। क्षेत्र में कड़ाके की ठिठुरन का समय चल रहा है और ऐसे में समिति के कार्यकर्ताओं ने तीन दिन में कस्बे की सभी बस्तियों में जरूरतमंदों को गर्म कंबल बांटे है। समिति के महासचिव तुलसीराम चोरड़िया ने बताया कि  भामाशाह सोहनलाल निर्मलकुमार बोथरा के सहयोग से कंबल वितरण किया गया है। कस्बे की अम्बेडकर बस्ती, बिग्गाबास की रविदास बस्ती, मोमासर बास की वाल्मीकि बस्ती के साथ कस्बे में अन्य जरूरतमंदों को भी कम्बल वितरित किये गए है। इस दौरान मौके पर पार्षद सोहनलाल ओझा, समिति उपाध्यक्ष रामचन्द्र राठी ने बोथरा का आभार जताया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में नानूराम मेघवाल, श्रवणकुमार गुरनाणी, भंवर भोजक, गोविंद प्रसाद माली, मन्नीराम चौधरी, हीरालाल पुगलिया, बंशीलाल झाबक, हरिप्रसाद माली, जगदीश रैगर, सोहनलाल गोदारा और पवन सेठिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।