May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। नागरिक विकास परिषद भवन में कस्बे सहित आस पास के गांवो से रक्तदानी युवा शक्ति उमड़ी और बढ़चढ़ कर रक्तदान में भाग लिया। रक्तदान कर युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस मनाया और शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धा जताई। परिषद द्वारा आयोजित 39वें रक्तदान शिविर में युवाओं ने कुल 170 पंजीयन हुए। सुबह करीब 10 बजे शिविर प्रारंभ हुआ और दोपहर 3 बजे तक 158 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 8 महिलाओं ने पंजीयन करवाया और 2 महिलाओं ने रक्तदान किया। शिविर में गांव गुंसाईसर बड़ा, ठुकरियासर, रीड़ी, सातलेरा, जैतासर, बिग्गा सहित आस पास के गांवों से भी उत्साही युवा सामूहिक रूप से रक्तदान करने पहुंचे। बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष की टीम ने रक्त संग्रहण किया। टीम प्रभारी डाक्टर कुलदीप मेहरा ने एनवीपी का आभार जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रक्तदाताओं के परहित कारी उत्साह को प्रेरणीय बताया। मेहरा ने चिकित्सालय की ओर से संस्था को आभार पत्र भी दिया।शिविर की शुरूआत भारत माता पूजन एवं मोतीलाल तापडिया को श्रृद्धांजलि के साथ हुआ। वहीं शिविर का समापन चिकित्सकीय टीम के सम्मान के साथ हुआ। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने उन्हें संस्था गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था द्वारा शिविर सहयोगी लक्ष्मीदेवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार जताया। सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। शिविर में परिषद के अध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, ट्रस्ट के प्रतिनिधि राधेश्याम तापडिया, सूर्यप्रकाश तापडिया, शिविर प्रभारी रमेश प्रजापत, सहप्रभारी केएल जैन, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, संस्था कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी, विशाल स्वामी, कुंभाराम घिंटाला, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमसिंह राठौड़, दुर्गाराम गोदारा, रामगोपाल प्रजापत, आदि सेवा में सक्रिय रहे। वहीं संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्रवणकुमार सिंधी, तुलसीराम चौरडिया, शिव स्वामी, आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा, विहिप अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, नर नारायण सेवा संस्थान के श्याम सुंदर करनाणी, सुषमा करनाणी आदि भी शिविर के दौरान पहुंचें एवं रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

न्यायाधीश ने किया रक्तदान, दी युवाओं को प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा शक्ति को रक्तदान कर रक्त की जरूरत से जा रही जान बचा लेने के संतोष से जुड़ने का पावन माध्यम है रक्तदान शिविर। ये बात श्रीडूंगरगढ़ न्यायाधीश हर्ष कुमार ने कहा। उन्होनें कहा कि युवाओं को रक्तदान के लाभ के बारे में जागरूक होकर उत्साह के साथ रक्तदान करना व करवाना चाहिए। इससे वे स्वंय स्वस्थ रहेंगे और किसी के प्राण भी बचाए जा सकेंगे। शिविर में स्वयं रक्तदान कर हर्ष कुमार ने युवाओं का हौसला बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ न्यायाधीश हर्ष कुमार ने भी किया रक्तदान, सराहा युवाओं के उत्साह को, दी रक्तदान की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेट ने देश सेवा के साथ समाज सेवा का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एलपाईन फिटनेस जिम के उत्साही युवाओं ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर के लुखा परिवार के 6 भाइयों ने किया एक साथ रक्तदान, हर किसी ने की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस के निदेशक कुंभाराम घींटाला और चंद्रमुखी घिंटाला ने एक साथ रक्तदान कर दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीबीएम की टीम ने किया नागरिक विकास परिषद का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कृष्णकांत सोनी ने किया सपत्निक रक्तदान, संस्था द्वारा दंपती का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीडी के युवाओं ने दिखाया रक्तदान के लिए उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनवीपी सदस्यों ने किया भारत माता के पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी सुरेंद्र सुराना ने पहली बार किया रक्तदान, संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़ाया उनका हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 19 वसंत पार करने पर युवा हिम्मत सिंह ने पहली बार किया रक्तदान।