May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2021। आम आदमी को आज जुलाई के पहले दिन गैस सिलेंडर के बढ़े दामों ने झटका दिया है। हर दिन तेजी से बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बाद आज एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस पर 25.50 रुपये का इजाफा कर दिया है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में 84 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।