May 20, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2023। एक बोलेरो चालक ने सड़क पर लहराते हुए लापरवाही से गाड़ी दौडा़ते हुए सामने आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। गांव मिंगसरिया निवासी दुलाराम पुत्र जेठाराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह 12 जून को केऊ पुरानी से दहेज का सामान छोड़कर आ रहा था। रास्ते में करीब रात 11 बजे बाडेला के पास अपनी साइड में चलते हुए सामने आ रही सिल्वर रंग की बोलेरो गाड़ी RJ07 UAI309 ने लापरवाही से गाड़ी चला कर मेरी पिकअप को टक्कर मार दी जिससे मेरे सहित पिकअप सवार बेगु सिंह पुत्र भोमसिंह व गणपतराम पुत्र भागुराम जाट घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्रसिंह को सौंप दी है।