






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। करीब डेढ़ बजे हाइवे पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ थाने के सामने एक बोलेरो गाड़ी व कार में टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और गनीमत रही की कोई जख्मी नहीं हुआ। कार थाने के सामने हाइवे पर बने कट से निकल रही थी इसी दौरान रतनगढ़ की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनो वाहनों को थाने में खड़ा करवा लिया है और कार सवार बीकानेर के है तथा बोलेरो सवार तोलियासर जा रहे थे।




