May 20, 2026
IMG-20210722-WA0043

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर गुरूवार सांय करीब 8.30 बजे एक बोलेरो एवं एक कैम्पर में आमने सामने की टक्कर हो गई। गनिमत रही कि दोनो की ही स्पीड तेज नहीं थी एवं सवार लोगों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई। मौके पर पहुंचें श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के डयूटी आफीसर हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि पांच लोगों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आया गया है। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बोलेरो में सवार लोग राजलदेसर के बताए जा रहे है जो देशनोक दर्शन कर लौट रहे थे एवं कैम्पर गाड़ी श्रीडूंगरगढ़ की और से जा रही थी। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक से निकलते यह हादसा हो गया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोलेरो और कैम्पर भिड़ी, गनीमत नहीं कोई अनहोनी नहीं हुई।