May 20, 2026
chor

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद है और चोर बेख़ौफ नई नई वारदातों को अंजाम दे रहें है। थानाक्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। नोरंगदेसर के पूर्व सरपंच रामनिवास कूकणा 19 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ आए और पुलिस थाने की पार्किंग में अपनी बोलेरो कैम्पर गाड़ी को खड़ा कर किसी विवाह समारोह में भाग लेने गए। वे देर रात वापस लौटे तो गाड़ी वहां से गायब देख होश पाख्ता हो गए। कूकणा ने थानाधिकारी को जांच कर कैम्पर बरामद करवाने की मांग की है।