May 19, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज ग्राम पंचायत पूनरासर से “प्रशासन गांवो के संग” अभियान का प्रारंभ हुआ और पहले शिविर में मौके पर जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता, जिलाकलेक्टर नमित मेहता के साथ पहुंचे। सचिव ने ग्रामीणों से कहा कि गत दो वर्षों में कोरोना के कारण प्रशासन का जनसामान्य से सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा था और इसकी भरपाई करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं का समाधान करने के लिए इन शिविरों का आयोजन करवाया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि बीकानेर के पावन धाम पुनरासर से शिविर का आरंभ किया जा रहा है और हम उम्मीद करते है कि जिलाकलेक्टर की टीम जनता के कार्य करके आमजन को राहत देगी। जिला प्रभारी सचिव व जिलाकलेक्टर ने यहां प्रशासन गांवो के संग की पुस्तक का विमोचन भी किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने जिला प्रभारी सचिव को पुनरासर बालाजी की तस्वीर भेंट की। आज यहां शिविर में 80 जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, 5 नई पेंशन बनाई, 11 पट्टे बनाए गए व 10 किसानों को मृदा कार्ड दिए गए, 35 नरेगा जॉब कार्ड बनाएं गए तथा अन्य पट्टों का कार्य बाद में पूरा करने की बात कही गई है। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बताया कि ग्रामीणों ने मुख्य मांग आबादी भूमि का विस्तार करने, मणकरासर से लिंक रोड बनाने, पुनरासर में बाईपास सड़क का निर्माण करवाने की रही जिसके लिए जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है। यहां जिला प्रशासन से उपनिदेशक कृषि कैलाश चौधरी अपनी पूरी टीम के साथ तथा एडीएम बलदेव राम धोजक भी उपस्थित रहें। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें व जनसमस्याएं सुनी और निस्तारण के प्रयास किए। सरपंच प्रकाश नाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने शिविर में भोजन आदि की व्यवस्थाऐं संभालते हुए अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक सीएम की वीसी से जुड़े, पालिका में कहा जनता जागरूक होकर लाभ उठाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बीकानेर जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता और जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी.आर. धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरूण प्रकाश शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक गिरधारीलाल महिया श्रीडूंगरगढ नगरपालिका पहुंचे व क्षेत्र के नागरिकों को प्रशासन गांवो के संग अभियान का पूरा लाभ लेने के लिए कहते हुए अपने पट्टे, रास्ते, पेंशन संबंधी समस्याओं का जागरूकता से हल करवाने की बात कही। महिया ने कहा कि राज्य सरकार ने नागरिकों को राहत देने के लिए इस अभियान को सफल करने के लिए पूरजोर प्रयास कर रही है और सभी नागरिक जागरूक होकर इसे सफल करें। इस दौरान विधायक का पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने सम्मान किया। पालिकाध्यक्ष ने मौके पर 91 पट्‌टे भी बांटे और मौके पर ईओ भवानीशंकर व्यास सहित अन्य विभागों के प्रभारी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुनरासर में किया पुस्तक का विमोचन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन गांव के संग शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, बताई समस्याएं।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता व जिलाकलेक्टर नमित मेहता शिविर में पहुंचे।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि ने प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता को पुनरासर हनुमानजी का चित्र दिया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रशासन सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने जिलाकलेक्टर को भी फुल देकर सम्मान किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपनिदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने 10 मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 11 पट्टे दिए गए व अन्य को शीघ्र बना कर देने का आश्वासन दिया गया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में विधायक महिया ने नागरिकों से अभियान का पूरा लाभ लेने की बात कही।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में कई कार्य किए गए।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रातिनिधि ने शिविर में सक्रियता से भाग लिया।