May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2023। कस्बे में 19 लाख रूपए से अधिक उधार ले लिए और जब देने वाले लौटाने का तकादा किया तो आरोपी ने इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कालूबास निवासी परिवादी संतोष कुमार बिनायकिया ने इसी मोहल्ले के रामावतार पुत्र शुभकरण सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मेरे मोहल्ले का है और सोने चांदी की ज्वैलरी बनाने का कार्य करता है। आरोपी से पुरानी जान पहचान होने के कारण उसे 2018 में मैंने एक भूखंड बेचा। भूखंड पर आरोपी ने अपने पुत्र मोहित के लिए मकान का निर्माण करवाया। आरोपी पर 5 लाख रूपए जमीन विक्रय का बकाया चल रहा था तथा मकान निर्माण के समय 10 लाख रूपए ओर उधार ले लिए। 2019 में आरोपी ने 100 ग्राम सोने की कीमत साढें तीन लाख रूपए उधार ओर ले लिए। कोरोना के लॉकडाउन में आरोपी ने 1 लाख रूपए फिर से उधार ले लिए है। आरोपी ने कुल 19 लाख 35 हजार रूपए ले लिए व जब तकादा किया तो आरोपी ने स्पष्ट मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।