May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2023। बॉस के नाम से प्रसिद्ध महामंडलेश्वर कुशालगिरीजी महाराज आज क्षेत्र के गांव उदरासर पहुंच कर श्रद्धालुओं को सम्बोधित करेंगे। उदरासर कि खेल मैदान में आयोजित नानी बाई का मायरा के आयोजन में आज रात 9.15 बजे महाराज आएंगे। बता देवें गौवंश व वन्य जीव हितार्थ आयोजित इस मायरा कार्यक्रम में शामिल होकर महाराज गौसेवा की प्रेरणा देंगे। कामधेनु सेना के पदाधिकारी श्रीभगवान माली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशसंक उत्साह के साथ स्वागत संबंधी तैयारियां करने में जुट गए है।