August 30, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पालिका की नूरा-कुश्ती में हुए दोनो पहलवान धराशाही हो गए है। बड़ी खबर ये है कि पालिका ईओ की कुर्सी की लड़ाई में दोनो ईओ को निलंबित कर दिया गया है। बीकानेर की टीम ने जो जांच की थी उसमें पार्षदों के बयानों पर दोनो ईओ को पांच दिनों तक कार्यालय बंद रखने, काम नही करने का दोषी मानते हुए दोनो को निलंबित किया है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक व सयुंक्त सचिव सुरेश कुमार ओला ने आदेश जारी कर विभाग को सूचना दी है।