May 20, 2026
banner1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2022। श्री ओसवाल पंचायत की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपचंद बोथरा ने शपथ ग्रहण करते हुए कार्यभार संभाला। बोथरा ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष पद नरेंद्र डागा तथा मंत्री पद पर प्रमोद बोथरा, उपमंत्री पद पर बजरंग गुलगुलिया व कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश राय मालू नियुक्ति की। बोथरा ने कार्यसमिति में मनोज पारख, भंवरलाल दूगड़, कमल झाबक, विजयराज सेठिया, रतनलाल पुगलिया, पवन सेठिया, राजकुमार बाफना(कालीकट), नारायण गोलछा, प्रकाश सिंघी सहित 22 सदस्यों की टीम का गठन किया है। इस दौरान नवनियुक्त मंत्री प्रमोद बोथरा ने कार्यकारिणी द्वारा पूर्ण पारदर्शिता व समरसता के साथ व्यवस्था और प्रशासन देने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। समाज के अनेक नागरिकों ने कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।