May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में चोरों के हौसले बूलंद है और दिन दहाड़े भीड़ के बीच में से बेखोफ चोरी की वारदातों को अंजाम दें रहें है। गांव रिड़ी से श्रीडूंगरगढ़ आए युवक ने भरे बाजार अपनी मोटरसाइकिल गवां दी। गांव रिड़ी के सीताराम मेघवाल ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव रिड़ी से श्रीडूंगरगढ़ आया और अपनी मोटरसाइकिल घूमचक्कर पर खड़ी करके वहीं आस पास सामान लेने लगा। जब सामान लेकर लौटा तो मेरी मोटरसाइकिल गायब मिली। सीताराम ने पुलिस थाने पहुंच कर मुकदता दर्ज करवाते हुए मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग की है।