






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2021। तोलियासर गांव में गोचर व जोहड़ पायतन में हुए अतिक्रमणो को आज प्रशासन द्वारा भारी लवाजमे के साथ कार्रवाई करते हुए तोड़े जा रहें है। मौके पर सीआई वेदपाल शिवराण व तहसीलदार के निर्देशन में पुलिस दल व कर्मचारियों की टीम पक्के अतिक्रमण जेसीबी से टूट रहें है। एक बार हल्का बल प्रयोग भी जवानों ने किया जिसके बाद युवा सामने से हटे व मकानों को गिराया जाने लगा। बता देवें आरएलपी के नेता विवेक माचरा ग्रामीणों के साथ मौजूद है और कार्रवाई रुकवाने के प्रयास कर रहें है। प्रशासन का सख्त रुख देख कर कुछ ग्रामीण अपने झोंपड़े स्वयं खोलने में लग गए है। मौके पर भारी संख्या में भीड़ भी जुट गई है। आप सभी अपने क्षेत्र के समाचारों से अपडेट रहने के लिए अभी जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।










