






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2022। कस्बे के आडसर बास में भाई व भतीजे ने मिलकर चाचा का रास्ता रोक कर गालियां निकालते हुए उससे मारपीट करने व जेब से 5 हजार की नगदी छिन लेने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। वार्ड 29 निवासी 21 वर्षीय युवक नवरतन पुत्र सीताराम सुथार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी वार्ड के अपने भाई मनोज कुमार पुत्र गुलाबचंद सुथार व मनोज के पुत्र महावीर सुथार पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नवरतन ने पुलिस को बताया कि मनोज मेरे परिवार से रंजिश रखता है तथा मैं सामान लेने बाजार निकला तो दोनो बाप बेटे ने मुझे जान से मारने की नीयत से मोटरसाइकिल आगे देकर रास्ता रोका। आरोपियों ने भद्दी गालियां देते हुए मारपीट की। युवक के शोर मचाने पर शिव नाई, लीलाधर सुथार, मोहम्मद ने बीच बचाव कर छुड़वाया। पार्थी ने बताया कि आरोपियों ने ऊपर की जेब से 5 हजार रुपए चोरी कर लिए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व जांच हेड कांस्टेबल सेवाराम के सुपुर्द की गई है।




