






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2020। बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक काशीराम साहब की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कस्बे के सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति भवन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। बसपा विधानसभा प्रभारी कमल बापेऊ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ अम्बेडकर प्रतिमा एवं काशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। अतिथि रूप में उपस्थित बसपा प्रदेश महासचिव पुखराम मेघवाल ने काशीराम साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज एवं देशहित में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। भैराराम चालिया ने काशीराम साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल ने उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में पेमाराम, ओम मोहरा, श्रीराम बाबरा, प्रकाश गांधी, हरिराम बारूपाल, मांगीलाल बोद्ध, राम नारायण मेहरा, भागीरथ जेगला, राधेश्याम रैगर, राजेन्द्र बिग्गा, किशन चालिया, केसराराम कालवां, कोजू भारतीय, डालाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



