






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2024। गुरूवार को रमन प्रा.आई.टी.आई कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। संस्था के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को बुद्ध द्वारा बताए गए शांति व तप के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने कहा कि किसी के प्रति द्वेष व ईर्ष्या रखने वाला स्वयं भी खुश नहीं हो सकता है। ऐसे में वर्तमान समय में विद्यार्थी अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और आगे बढ़े। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने भगवान बुद्ध की जीवनी के बारे में जाना व उनके उपदेशों का अनुगमन करने की संकल्प किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य संदीप गोदारा, सुरत सिंह, ओमप्रकाश प्रजापत, दिनेश सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।




