May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-07-06 at 19.14.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2024। एक युवक बुलेट गाड़ी में लगी आग से झुलस गया है और उसे उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय फरोज मिस्त्री निवासी उत्तरप्रदेश यहां घुमचक्कर पर स्थित एक दुकान में काम करता है। वह बुलेट गाड़ी की सर्विस कर रहा था तभी गाड़ी ने आग पकड़ ली और फिरोज उसकी चपेट में आ गया। उपजिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मरीज के हाथ पैर झुलस गए है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगार उसे बीकानेर लेकर रवाना हो गए है।