May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार की गलियों में बेसहारा सांडों का आतंक भयानक है। कभी किसी को टक्कर मारना, किसी को उठाकर पटक देने, कभी लड़ते हुए सामान बिखेर देना और इन घटनाओं में आए दिन आम लोगों के चोटिल होने, वाहनों के चकनाचूर होने, सामन नष्ट होने जैसी घटनाएं आम हो गई है। निकटवर्ती बीकानेर, नोखा जैसे शहरों में तो बेसहारा सांडों की लड़ाई में, उनके द्वारा सींग मारने की घटनाओं में आम नागरिकों की जानें भी जा चुकी है और शायद श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन भी यही इंतजार कर रहा है कि कोई बड़ा हादसा हो जाए उसके बाद सांडों को नियंत्रित किया जाए। पालिका प्रशासन की इस गंभीर लापरवाही के कारण आम लोगों में खासा रोष व्याप्त है। कस्बे के व्यापारियों की मांग है कि इन बाजार में बेतहाशा वृद्धी हो चुके बेसहारा सांडों को नियंत्रित किया जाए अथवा इन्हें गौशालाओं, रोही की गोचर भूमि में छोड़ा जाए।