May 19, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में घना कोहरा छाया है और सड़कों पर विजिबिलिटि 20 से 50 मीटर ही रही है। ऐसे में कुछ देर पहले कितासर के पास एक ट्रक व कार की टक्कर में चार जने घायल हो गए वहीं गांव हेमासर के पास हाइवे पर एक ओर दुर्घटना हो गई है। यहां सूडसर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही बस ने आगे चल रही एक कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहें ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही दुर्घटना में किसी को अधिक चोटें नहीं आई है पर बस की सवारियां परेशान हो गई है। मौके पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस पहुंच गई है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:-  https://www.facebook.com/share/v/19oWqz7Rwu/