May 21, 2026
व्यापार मंडल उपाध्यक्ष का निधन, बाजार में शोक, जानें ख़बर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में शोक कि लहर है क्योंकि कपड़ा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष जनकप्रसाद रीझवानी का निधन शुक्रवार को हो गया है। उनके पुत्र विनोद रीझवानी ने बताया कि अंतिम यात्रा शाम 4 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित निज आवाज से रवाना होगी। विदित रहे कि दिवंगत जनकप्रसाद रीझवानी वर्तमान में कपड़ा मंडल व्यापार संघ के उपाध्यक्ष थे एंव पूर्व में इसी संगठन ने मंत्री पद की जिम्मेदारी भी निर्वहन की थी। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सिंधी कटले में आपकी दुकान है। रीझवानी के निधन पर आस पास के व्यापारी दुकानें बंद रख शोक संवेदना जता रहे हैं।