May 21, 2026
000100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान उपचुनावों में अब परिणाम घोषित हो गए है एवं विजेताओं की घोषणा हो गई है। राज्य की झुंझुनु विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भामूं को एवं चौरासी विधानसभा में बीएपी के अनिल कटारा को, देवली-उनीयारा में भाजपा के राजेन्द्र गुर्जर को भी विजेता घोषित कर दिया गया है। अनिल कटारा 23,841 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। राजेन्द्र भामूं ने 89599 वोट प्राप्त किए एवं कांग्रेस के अमित ओला को 42599 वोटों से हराया है। यहां कांग्रेस के ओला को 47000 वोट मिले है एवं निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र गुढा को 38610 वोट मिले है। वहीं खींवसर में 14 राऊंड की मतगणना पुरी हो चुकी है एवं यहां भाजपा के रेंवतराम डांगा को आरएलपी की कनिका बेनीवाल से 9131 वोटों की बढ़त मिल चुकी है।