May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। नागरिकता संशोधन कानून 2019 को आखिरकार केन्द्र सरकार द्वारा सोमवार शाम 6 बजे लागू कर दिया गया है। इस कानून की अधिसूचना जारी करते हुए केन्द्र सरकार ने देश भर में सेना को हाई अलर्ट पर रखा है एवं सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। देश भर में सुरक्षा बल सक्रिय है एवं इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में भी बीएसएफ की टुकड़ी द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। बीएसएफ के कमांडेड अभिषेक सिंह व श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई धर्मपाल की अगुवाई में जवानों ने मुख्य बाजार से गौरव पथ होते हुए सरदारशहर रोड तक फ्लैग मार्च निकाला। इस अधिनियम के तहत दिसम्बर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से भारत आए अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी एवं ईसाईयों को नागरिकता दी जा सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में निकाला फ्लैग मार्च।

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो –  https://fb.watch/qKLmWK33e1/