






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2024। आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में एनसीसी के राष्ट्रीय स्तर के शिविर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” कैंप के लिए भारती निकेतन महाविद्यालय के तीन कैडेट्स का सलेक्शन हुआ है। एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के एनसीसी तृतीय वर्ष के कैडेट्स अरविंद सिंह, दिशा तोलांबिया व गुड़िया नैन ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिंह ने बताया कि इस शिविर में पूरे देश से कैडेट्स शामिल होते है और इस कैंप को करने वाले विद्यार्थियों को एनसीसी की परीक्षाओं में 25 नबंर बोनस अंक मिलते है। किसी एक महाविद्यालय से चयनित होने वाले सर्वाधिक कैडेट्स भारती निकेतन से ही है। क्षेत्र में भारती निकेतन ही एकमात्र संस्थान है जहां विद्यार्थियों के लिए एनसीसी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एनसीसी में प्रवेश के लिए आवेदन भी प्रारंभ हो गए है और छात्र छात्राएं इसमें प्रवेश ले सकते है। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास सहित स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई दी और कैडेट्स शिविर में भाग लेने के लिए बीकानेर से रवाना हुए है।




