






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2020। कस्बे के हनुमान धोरा निवासी 15 वर्षीय अर्जुन सिखवाल पिछले रात 2 बजे से घंटे से गायब है और युवक के घर में परिजनों का हाल बेहाल है। बिजेन्द्र सिखवाल का पुत्र अर्जुन एंड्रॉयड मोबाइल फोन का एडिक्ट है और अपने दादाजी द्वारा फोन ले लेने से नाराज होकर शुक्रवार रात 2 बजे घर से निकल गया। युवक के माता पिता उड़ीसा रहते है और युवक अपने दादा दादी के पास ही रहता है। अर्जुन के दादा बिरमाराम सिखवाल व दादी के आंखों के आंसू नहीं थम रहें है और परिजन अलसुबह से उसे ढूंढ रहे है। अर्जुन के भाई मुरली सिखवाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि युवक कहीं नजर आए तो वे उन्हें 8005671839 पर सूचित करें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी से निवेदन करता है कि किसी परिवार से उसके युवा पुत्र को मिलवाने में आप सहयोगी बने और कोई जानकारी होने पर दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें।




