May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-05-21 at 5.24.09 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2023। क्षेत्र में लालफीताशाही का ड़र ऐसा है कि राज्य भर में चल रहे रूटीन जीएसटी सर्वे के लिए भी बाजार में भय बना हुआ है। जीएसटी अधिकारियों की बाजार में गाडियां देख कर ही व्यापारी भयभीत हो रहे है और ऐसे में व्यापार मंडल की आम सभा रविवार को मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक पुस्तकालय के सभागार में आयोजित की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुदंर पारीक ने व्यापारियों को नए जीएसटी सर्वे के संबध में जागरूक करते हुए बताया कि विभाग का प्रयास केवल बोगस फर्म बना कर टैक्स चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ चलाया गया अभियान है एवं सामान्य दुकानदारों को चिंता नहीं करने की बात कही। व्यापार मंडल मंत्री संजय करनाणी ने व्यापारियों को अपने अपने व्यापारी की श्रेणी के हिसाब से फ़ूड लाइसेंस बनवा कर रखने, अपने कागजात एकदम दुरुस्त रखने एवं बेधड़क होकर के व्यापार करने की बात कही। मंडल पदाधिारियों ने व्यापारियों की सभी परेशानियों में व्यापार मंडल के साथ रहने की बात कही। बैठक में बाजार के गल्ला किराना, कपड़ा, मिठाई, बर्तन, खल चूरी, फुटवियर आदि श्रेणी एवं विभिन्न युनियनों से जूडे दुकानदारों ने हिस्सा लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद व्यापारी।