






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। क्षेत्र के किसान अब अपनी फसल को लेने के लिए जोरो शोरों से थ्रेसर का उपयोग कर रहे है लेकिन ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी उनके लिए जान पर भारी पड़ जाती है। रविवार रात कुछ देर पहले क्षेत्र के गांव बिग्गा की दिखनादी रोही में 50 वर्षीय किसान नोरंगलाल पुत्र बिरमाराम जाखड़ अपने खेत में थ्रेसर लगवा रहा था। इसी दौरान उसका हाथ थ्रेसर में आ गया। थ्रेसर की चपेट में आने से नोरंगलाल का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और सिर में भी चोटें आई है। परिजनों ने तुरन्त थ्रेसर को बन्द किया और खून से लथपथ नोरंगलाल को लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गम्भीर अवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया है।




