May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2024। सोमवार को राज्य सरकार के पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने एवं डिजिटल प्रक्रिया में सहयोग हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय के पीछे बने सबट्रेजरी ऑफिस में आयोजित होगा। जिन्होंने अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है, वे शिविर में उपस्थित होकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है।