






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2023। क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना द्वारा उठाया गया हर घर राहत का बीड़ा अब सफल होता दिख रहा है। यहां क्षेत्र के हर गांव हर घर तक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल आदि कार्यकर्ता पहुंच रहे है एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने का काम रह रहे है। जैसे जैसे बाना का अभियान आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे उन्हें साथ एवं सर्मथन का कारवां भी हर दिन बढ़ रहा है। गुरूवार को बाना की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की टोली क्षेत्र के गांव राजेडू, बापेउ, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारान, सोनियासर गोगलियान व सोनियासर ऊंचाईडा में पहुंचें। कार्यकर्ताओं द्वारा इन गांवों के सभी घरों में पुस्तक वितरण के दौरान बाना इन गांवों के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है एवं जनता को महंगाई से राहत स्थाई मिलते रहने के लिए हर हाल में कांग्रेस सरकार वापसी की आवश्यकता को समझाते हुए आगामी चुनावों में एकजुटता के साथ कांग्रेस को जिताने का आह्वान कर रहे है। गुरूवार को दिनेश पिलानिया, मोहसिन खान, भींयाराम जाखड़, बाबूलाल चोटिया, सूरज चोटिया, तुलसीराम जाखड़, बलवीर जाखड़, शुभम शर्मा, रामदेव जाखड़, मांगीलाल नाई, रामचंद्र चोटिया, जगदीश जाखड़, सुरेश बाना, ओमप्रकाश जाखड़, प्रकाश चोटिया, गणपत जाखड़, शिशपाल बाना आदि ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि हर घर राहत अभियान के दूसरे चरण का समापन रविवार को गांव सूडसर में हर घर राहत सम्मेलन के साथ होगा। सम्मेलन में सूडसर एवं उसके आस पास के गांवो के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होगें एवं कई जिला एवं राज्य स्तरीय कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी हित में मार्गदर्शन दिया जाएगा।




