May 21, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2023। चुनाव में अब अंतिम आठ दिन शेष बचे है एवं इन आठ दिनों में अधिकाधिक प्रचार की होड़ में क्षेत्र के नेता जुटे हुए है। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा 16 गांवों में, भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत 11 गांवों में, कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा 17 गांवों में, माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया 12 गांवों में एवं रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा 16 गांवों में जनसम्पर्क सभाएं करेगें। पढ़ें सभी प्रत्याशियों के आज के कार्यक्रम की पूरी जानकारी

हेमासर से राजपूरा तक भाजपा पहुंचेगी 11 गांवों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भाजपा का प्रचार दल सुबह 9.30 बजे गावं हेमासर से पहली प्रचार सभा शुरू करेगी। यहां से 10.30 बजे गांव बेनीसर में, 11 बजे भोजास में, 11.30 बजे दुसारणा में, 12 बजे कोटासर में, 1 बजे दुलचासर में, 2.30 बजे टेऊ में, 3 बजे सूडसर में, 3.30 बजे गोपालसर में, 4 बजे देराजसर में, 5.30 राजपुरा में सम्पर्क सभाएं आयोजित कर पुन: श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें। जहां शाम को शहर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होगें। भाजपा के प्रचार दल में भाजपा के सभी नेता शामिल है।

16 गांवों में प्रीति शर्मा करेगी भ्रष्टाचार के विरोध में साथ देने का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा 16 गांवों में पहुंच कर भ्रष्टाचयार के विरोध में साथ देने का आह्वान करेगी। शर्मा की प्रचार सभाएं शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे गांव जोधासर से शुरू होगी एवं 11 बजे झंझेऊ, 11.30 बजे शेरूणा, 12 बजे नारसीसर, 12.30 बजे देराजसर, 1 बजे गोपालसर, 1.30 दुलचासर, 2 बजे सूडसर, 3 बजे सांवतसर, 3.30 बजे लिखमीसर उत्तरादा, 4 बजे लिखमीसर दिखणादा, 4.30 बजे राजेडू,  5 बजे बापेऊ, 5.30 बजे कल्याणसर नया, 6 बजे कल्याणसर पुराना एवं शाम 6.30 बजे ऊपनी में जनसभाएं आयोजित होगी। शर्मा के साथ पूर्व विधायक किशनाराम नाई, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां सहित उनके सर्मथक नेता भी साथ होगें एवं प्रीति के सर्मथन में वोट मांगेगें।

गोदारा की धूम मचेगी 17 गांवों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ मांगें मंगलाराम गोदारा, इस नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा का प्रचार दल शुक्रवार को 17 गांवों में पहुंचेगा। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि सुबह 9 बजे हेमासर में पहली प्रचार सभा शुरू होगी और इसके बाद 9.30 बजे लखासर, गजपुरा में, 10 बजे समंदसर में, 11 बजे बेनीसर में, 11.30 बजे भोजास में, 12 बजे दुसारणा पंडरिकजी व बड़ा में, 12.30 बजे दुसारणा पीपासरिया में, 1 बजे कोटासर में, 1.30  ऊपनी, 2.30 कल्याणसर पुराना में, 3 बजे कल्याणसर नया में, 3.30 बजे जाखासर नया, 4 बजे केऊ में, 4.30 बजे केऊ पुरानी में, 5 बजे जाखासर पुराना में, 5.30 बजे राणासर में, 6 बजे कुनपालसर में मंगलाराम गोदारा के पक्ष में जनसभाएं आयोजित होगी। इस दौरान कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेगें।

नोखा तहसील के गांवों में पहुंचेगा महिया का काफिला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया का प्रचार काफिला शुक्रवार को 12 गांवों में पहुंचेगा एवं जनसभाएं आयोजित कर पांच सालों के कार्यकाल में हुए कार्यों के नाम पर वोट मांगेगें। महिया सुबह 9.15 बजे मेऊसर में, 10 बजे मेरामसर में, 11 बजे लालासर में, 12 बजे बनिया में, 1 बजे बेरासर लखासर में, 2 बजे बेरासर कुकणिया में, 3 बजे सिंधू में, 4 बजे मोरखाणा में, 4.30 बजे किरतासर में, 5 बजे सोवा में, 5.30 बजे गजरूपदेसर में एवं 6.30 बजे जयसिंहदेसर कलिया में जनसभाएं आयोजित होगी। इन सभाओं में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वक्ता किसानों को संबोधित करेगें।

माचरा के दौरे इन 17 गांवों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी विवेक माचरा शुक्रवार को 17 गांवों के दौरे पर रहेगें। माचरा सुबह 9.15 बजे जैसलसर में, 10 बजे अभयसिंहपुरा में, 10.45 बजे बिग्गा में, 11.15 बजे सातलेरां में, 12 बजे कितासर में, 12.30 बजे शीतलनगर में, 1.15 बजे धीरदेसर चोटियान में, 2 बजे कुंतासर में, 2.30 बजे रेवाड़ा में, 3 बजे लिखमादेसर में, 3.30 बजे लालासर में, 4.15 बजे आडसर में, 5 बजे धीरदेसर पुरोहितान में, 5.45 बजे ठुकरियासर में, 6.30 बजे तोलियासर में एवं 7 बजे जैतासर में जन सम्पर्क सभाएं आयोजित करेगें।