May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2026। 13 जनवरी को 2026 की शाम करीब 6.30 बजे स्टेशन रोड पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार घायल के भाई ने कैंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी गांव राजेरा निवासी 30 वर्षीय मांगीलाल पुत्र प्रेमचंद ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा मालाराम शर्मा का बेटा ऋषभ 13 जनवरी 2026 की शाम को करीब 6.30 बजे अपने दोस्त के चाचा राजू शर्मा निवासी आड़सर के साथ बाजार जा रहा था। राजू बाइक चला रहा था और ऋषभ बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक को स्टेशन रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के निकट एक कैंपर गाड़ी के चालक भरत कलवानियां निवासी लिखमादेसर ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। जिसमें ऋषभ को गंभीर चोटें आई व उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवादी ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।