May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2026। नगरपालिका भवन के सामने सर्विस रोड पर एक कार और पिकअप आमने सामने भिड़ गए, और राह चलते एक महिला व एक पुरूष इन गाड़ियों की चपेट में आकर घायल हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब सवा एक बजे सर्विस रोड पर एक तेज गति दूध की पिकअप सामने आ रही कार से भिड़ गई। यहां कॉलेज में परीक्षा देकर लौट रही एक युवती, एक महिला व एक अन्य युवक चपेट में आ गए। इनमें एक महिला 24 वर्षीय संजू पुत्री प्रभुराम निवासी अमृतवासी घायल हो गई है। इन्हें उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इसी के साथ एक युवती रामकन्या मामूली चोटिल हुई है। वहीं पिकअप चालक 30 वर्षीय युवक रामनारायण पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी जेतासर भी घायल हुआ है। इसका उपजिला अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। घटना में दूध पिकअप पालिका के पास स्थित पोल से टकरा गई व दूध सड़क पर फैल गया। वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों वाहनों के टकराने से हुई तेज आवाज से आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए व मामले की जांच पड़ताल कर रहें है।