






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2020। शनिवार शाम नेशनल हाइवे 11 पर हुए हादसे में माँ-बेटी घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिग्गा निवासी बाबूलाल स्वामी की पत्नी भंवरी देवी (40 साल) और पुत्री ललिता स्वामी (18 साल) शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार गए थे। यहां से लौटते समय गांव बिग्गा के बस स्टैंड पर गांव की ओर मुड़ने लगे तभी पीछे से आ रही एक स्वीफ्ट कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनो को चोटें आई। ललिता के पैर में और भंवरी देवी के सर में चोट आई है व उन्हें बीकानेर रैफर किया गया है। शाम करीब 6 बजे हुई इस दुर्घटना में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया।



