






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2020। शनिवार दोपहर गांव सातलेरा के पास हाइवे पर राजलदेसर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक कार की एक सांड से टक्कर हुई जिसमें सांड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक बालक घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक को श्रीडूंगरगढ़ लाया गया है व गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से गाड़ी के एयर बैग खुलने से गाड़ी में सवार लोग बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन यहां होने वाले हादसों से प्रशासन को बार बार अवगत करवाने के बाद भी यहां गति नियंत्रित का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सातलेरा बस स्टैंड के इर्द-गिर्द पिछले ही वर्षो में विभिन्न हादसों में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है तथा हर साल सैकड़ों पशु वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते है।





