






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2021। अभी अभी नेशनल हाईवे पर गांव सातलेरा के बस स्टैंड के पास ही एक कार चालक ने अनियंत्रित ढंग से तेज गति में तांडव मचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक ने सड़क किनारे चल रहे रेवड में 10-12 भेड़ो को कुचल दिया है जिससे 7 कि तो मौके पर ही मौत हो गई है शेष घायल हो गई है। रेवड पालक को भी घायल कर दिया है व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। पुलिस को सूचित किया जा रहा है व नागरिक भेड़ पालक के लिए एम्बुलेंस को फोन कर रहें है।




