May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2025। बीदासर रोड पर गांव रीड़ी व बाना के बीच एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार सवार टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार दो जने इंदपालसर गुसाईंसर निवासी 40 वर्षीय तोलाराम पुत्र केसराराम जाट व 30 वर्षीय बीरबल पुत्र गिरधारी जाट घायल हो गए। दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। तोलाराम के सिर में चोट आई है उसे उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है।