May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2023। गत दिनों हेमासर के पास बाईकों के आमने सामने की टक्कर में तीन जनों की मौत से क्षेत्रवासी अभी आहत ही है कि शनिवार को क्षेत्र में दो मोटरसाईकिलों में आमने सामने की एक और टक्कर हो गई। यह गनीमत रही कि दोनो ही बाईकों की गति ज्यादा तेज नहीं थी एवं इस कारण अधिक चोटें नहीं आई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार गांव बाडेला से मिंगसरिया के बीच यह दुर्घटना हुई और सूचना मिलने पर आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से घायलों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। घटना में एक बाईक पर सवार मिंगसरिया निवासी दशरथ सिंह पुत्र किशनसिंह और शिवदयाल पुत्र विष्णुसिंह शेखावत को चोटें आई। सामने वाली बाईक पर सवार एक जने को उसके परिजन निजी चिकित्सालय ले गए है।

हाइवे पर पलटी कार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह हाइवे पर स्थित एक ढ़ाबे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक रामनिवास नापासर निवासी था और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनिमत रही की कार सवार परिवार सुरक्षित रहा। यहां हाइवे टोल कर्मियों ने कार को हटवाया व परिवार को उचित मदद भी मुहैया करवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायलों को आपणों गांव सेवा समिति ने पहुंचाया अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर सुबह 9 बजे पलटी कार, बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, परिवार सुरक्षित रहा।