May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2025। हाइवे किनारे सेसोमूं स्कूल के पास किसी गाड़ी से गिरा एक कार्टून सामान मिला है। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गई सोनू सिलावट की नजर कार्टून पर गई। उन्होंने कार्टून को देखा तो उसमें दो चार बैग, एक स्कूल बैग, जायजाद के कागज जिनपर 20 वर्षीय सतीश कुमार कुम्हार निवासी तारानगर का नाम लिखा है। सोनू ने इसे घर लाकर सुरक्षित रख लिया जिससे इसे मालिक तक पहुंचाया जा सकें। कार्टून में सोने चांदी के सामान के अनेक खाली डिब्बे भी है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जोशी ने बताया कि इस कार्टून को लौटाने के लिए मालिक की तलाश की जा रही है। जिससे जरूरी कागजात उन तक पहुंचाए जा सकें। जोशी ने बताया कि जानकारी लेने पर पता चला है कि एक परिवार के बादनूं से अपना सारा सामान दो पिकअप में लेकर वहां से जाने की बात कही। परंतु उनके कोई सपंर्क नबंर या जानकारी नहीं मिल पाई है। यदि किसी पाठक को तारानगर के कुम्हार परिवार में संपर्क हो तो वे इस समाचार को उन तक पहुंचाए जिससे सामान सही मालिक तक पहुंच सकें।