






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2020। बड़े शहरों में सरकारी भर्ती के नाम और ठगी के मामले सामने आते है पर ऐसी घटनाएं अब छोटे शहरों में भी सामने आने लगी है। आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास निवासी रामेश्वरलाल ब्राह्मण ने खुद को झाड़ फूंक करने वाला बताते हुए जसरासर निवासी एक युवक से नोकरी लगवाने के नाम 5 लाख रुपये ठग लिए। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि रामेश्वरलाल झाड़ फूंक करने के लिए जसरासर आता जाता रहता है और इसी दौरान उसने जसरासर निवासी युवक गोरधन रिंटोड को अपने झांसे में लेते हुए खुद की बड़े बड़े लोगो से सांठ गांठ बताते हुए 5 लाख रुपये में रेलवे सब इंस्पेक्टर की नोकरी लगावाने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर युवक ने आरोपी को गत वर्ष 9 जनवरी ओर 1 जुलाई को 4.70 लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने पर भी नोकरी नहीं लगी तो युवक ने तकादा किया। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। परेशान युवक ने गत 13 मार्च को लोगो की पंचायती करवाई तो आरोपी ने 15 मई तक ब्याज सहित पैसे लौटा देने का वादा किया। पंचायती में धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक ने आरोपी की गारंटी भी ली। लेकिन आरोपी ने तय समय बीत जाने पर भी पैसे नही दिए और गत 10 जून को आरोपी ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। इस पर परेशान यूूवक ने सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी रामेश्वर लाल उसके बेटे सीताराम, गोपाल ओर धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन पारीक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।



