






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। रास्ता रोकने के विवाद में एक परिवार के सदस्यों से लाठियों से मारपीट करने, रूपए छीन लेने व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए आरोपी परिवार की 3 महिलाओं सहित 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव रीड़ी में बुधवार 12 जुलाई को सुबह करीब साढे दस बजे हुई घटना में परिवादी 52 वर्षीय रामप्रताप पुत्र लालूराम जाट श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा। पीड़ित ने इसी गांव के चोखाराम पुत्र गंगाराम जाट व उसकी पत्नी परतादेवी तथा इनके पुत्र व पुत्रवधुएं मुन्नीराम व उसकी पत्नी रामेती, अशोक कुमार व उसकी पत्नी व देवीलाल, रामप्रताप के पुत्र गणेश व हड़मानाराम, गणेशाराम पुत्र हीराराम पर आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रास्ता बंद करने की नियत से परिवादी व उसके परिवार के सदस्यों के साथ लाठियों से मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। उसने 17 हजार रूपए छीनकर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है।



