






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
गांव मोमासर के ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा ने इसी गांव के युवक रामनिवास भामूं के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने व बदसलूकी करने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम रथ अभियान का रथ गांव मोमासर आया। यहां ग्राम पंचायत भवन के पास निर्धारित कार्यक्रम शुरू करवाया गया। तभी आरोपी वहां आया और गाली गलौच करने लग गया और हमसे पूछे बिना हमारे गांव में कैसे आ गए की बात कही। मौके पर मौजूद कार्मिकों ने उससे समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी धक्का मुक्की करते हुए ग्राम रथ की वीडियोग्राफी को रोक दी और कार्मिकों के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेंगे।



