May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2021। खेत में काम कर रहे मजदूर को पैसे नही देने और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सन्दर्भ में परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाना निवासी हरलाल जाट के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।प्रार्थी कुम्भाराम मेघवाल (28) ने पुलिस को बताया कि उसने गांव भोजास मे बाना निवासी हरलाल बाना के ट्यूबवेल पर वर्ष 2016-2018 तक मजदूरी की थी। मेरी मजदुरी के करीब सवा लाख रुपये हरलाल ने यह कहकर नही दिया कि नोटबन्दी के बाद फसल बेच कर दुंगा। उसके बाद जब उसने मजदुरी के रुपये नही दिए तो मैने वहां से काम छोड़कर ईशवरनाथ के कुए पर काम करना शुरु कर दिया, तथा वर्तमान मे भोजास गांव मे लुणसिंह राजपुरोहित के ट्यव-वैल पर पिछले एक साल से काम कर रहा हूं । इस दौरान मैने कई बार मेरी मजदूरी के पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। गत 4 मार्च को शाम साढ़े सात बजे के करीब जब मै, मेरी पत्नी व साला राकेश ट्यूबेल पर थे। उसी दौरान हरलाल जाट एंव एक अन्य व्यक्ति ट्यूबैल पर आये और मुझे कहा कि तु बाजार में मेरे से रुपयों का तकाजा क्यू कर रहा है तो मैने उसे कहा कि आप द्वारा मजदूरी नही देने के कारण मुझे लोगों से कर्जा लेना पड़ा है। जो कि अब मुझे चुकाना है। इस पर हरलाल भड़क गया और कहा कि आज रात ही तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। इसके मैं घबरा गया तथा इसी घबराहट में मैंने जहर पी लिया। मेरे भाई हरिकिशन ने मुझें बीकानेर पीबीएम अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हरलाल जाट के खिलाफ धारा 406,504 IPC व 3(2)(VA),3(1)(R)(S) एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ कर रहे है