May 26, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। प्लॉट में घुसकर खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी चोरी करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
गांव लिखमादेसर निवासी काननाथ पुत्र चेतननाथ सिद्ध ने इसी गांव के प्रभुनाथ, मुन्नीनाथ व भागीरथनाथ पुत्र सूरजनाथ, जगदीशनाथ व गोपालनाथ पुत्र प्रभुनाथ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके भूखंड पर नाजायज रूप से घुसे और वहां रखा हुआ खंडा, पत्थर व पीली मिट्टी जबरदस्ती उठाकर डंपर में डालकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच एएसआई गजेंद्र को दी है।