






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। तोलियासर स्कूल में शराब व मांसाहार दावत की शर्मनाक करतूत के बाद आज एक सप्ताह पश्चात श्रीडूंगरगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज हो गयी है। ग्रामीणों व छात्रों के आक्रोश प्रकट करने के बाद प्रधानाचार्य ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। ग्रामीणों के भारी दबाव के बाद स्टॉफ ने एफआईआर दर्ज करवाई वहीं एएसआई रविंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्राओं को घर भेज दिया गया है व 9 कक्षा से 12 कक्षा तक के छात्र सांकेतिक धरने पर बैठे है। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने की सूरत में एक सप्ताह बाद अनिश्चत कालीन धरना देने का ऐलान किया है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे चालू करवाने व सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान छात्रों का नेतृत्व गांव के जागरूक युवा अजीतसिंह ने किया। यहां राज सर, जयसिंह, श्याम सिंह, अनिल सिंह, पंकज सिंह, अनिल सिंह, जीतू सिंह, दिनेश सिंह, किशोर सिंह, बाबू सिंह, धीरज सिंह, लखवीर राजपुरोहित, कालूसिंह प्रजापत, रेवंतराम मेघवाल, बजरंगलाल सहित अनेक ग्राम वासी मौजूद रहे।





