May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। लगातार बढ़ते तापमान के कारण क्षेत्र में किसानों की ढाणियों में, फसलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसी की घटना गांव कल्याणसर पुराना में सामने आई है, जहां किसान सहीराम पुत्र भंवरलाल नायक की ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण किसान परिवार का आशीयाना जल कर खाख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को किसान की ढाणी में आग लग गई एवं किसान परिवार के शोर मचाने पर आस पास के लोग एकत्र हुए एवं आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबु नहीं पाया जा सका व आग में पूरी ढाणी जल कर खाख हो गई। ढाणी में रखा हुआ 15 क्वींटल गेंहू, 5 क्वींटल बाजरी, 4 क्वींटल मोठ, 5 क्वींटल ग्वार, तेल का पीपा, चीनी का कट्टा, 60 हजार नकदी, चांदी की 4 पायजेब, 2 चैन, दो सोने की रखड़ी, 2 मंगलसुत्र व अन्य समस्त घरेलू सामान जल कर खाख हो गया। आग की चपेट में आने से एक गाय का बछड़ा भी जल गया।